Rakshabandhan | शुभ मुहूर्त 2019 । रक्षाबंधन क्या है । हम रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं ।


  RAKSHABANDHAN | रक्षाबंधन


 रक्षाबंधन पर इस बार बन रहा है अद्भुत योग, नहीं लगेगा भद्रा दोष, जानें शुभ मुहूर्त।

रक्षाबंधन पर इस बार बन रहा है अद्भुत योग, नहीं लगेगा भद्रा दोष, जानें शुभ मुहूर्त।

Raksha Bandhan 2019 Shubh Muhurt:-   सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इस बार रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त पर भद्रा का काला साया नहीं पड़ रहा है।
                 भाई बहन के प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन पर इस बार अद्भुत योग बन रहा है. जानकारों के मुताबिक़, यह पहली बार है जब रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त लगभग 12 घंटे तक रहेगा. इस दौरान बहनें 12 घंटे के बीच में कभी भी अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इस बार रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त पर भद्रा का काला साया नहीं पड़ रहा है. इस बार भाई बहन के प्रेम का यह त्यौहार भद्रा दोष से मुक्त होगा. इस दिन रक्षाबंधन गुरुवार के दिन पड़ रहा है जिस कारण यह बहुत ही शुभ माना जा रहा है


रक्षाबंधन का त्यौहार । About Raksha Bandhan in Hindi
रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया ŕजाता है। इसके पहली वाली पूर्णिमा गुरु-पूर्णिमा थी, जो गुरु और शिक्षकों को समर्पित थी। उसके पहले बुद्ध पूर्णिमा और उसके भी पहले चैत्र-पूर्णिमा थी। तो इस पूर्णिमा को श्रावण-पूर्णिमा कहते हैं, रक्षा-बंधन का यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम और कर्तव्य के सम्बन्ध को समर्पित है।
Rakshabandhan |  रक्षाबंधन-क्या-है । हम-रक्षाबंधन-क्यों-मनाते-हैं ।


Rakshabandhan |  रक्षाबंधन-क्या-है । हम-रक्षाबंधन-क्यों-मनाते-हैं ।

रक्षाबंधन का महत्व । Importance of Raksha Bandhan in Hindi

रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई को राखी बांधती हैं। भाई अपनी बहन को सदैव साथ निभाने और उसकी रक्षा के लिए आश्वस्त करता है। यह परम्परा हमारे भारत में  काफी प्रचलित है, और ये श्रावण पूर्णिमा का बहुत बड़ा त्यौहार है। आज ही के दिन यज्ञोपवीत बदला जाता है।
रक्षाबंधन अर्थात् संरक्षण का एक अनूठा रिश्ता, जिसमें बहनें अपने भाइयों को राखी का धागा बाँधती है, लेकिन मित्रता की भावना से भी यह धागा बाँधा जाता है, जिसे हम दोस्ती का धागा भी कहते हैं। यह नाम तो अंग्रेज़ी में अभी रखा गया है, लेकिन रक्षा बंधन तो पहले से ही था, यह रक्षा का एक रिश्ता है।
इसलिए, रक्षा बंधन ऐसा त्यौहार है, जब सभी बहनें अपने भाइयों के घर जाती हैं,और अपने भाइयों को राखी बांधती हैं, और कहती हैं "मैं तुम्हारी रक्षा करूंगी और तुम मेरी रक्षा करो"। और ये कोई ज़रूरी नहीं है, कि वे उनके अपने सगे भाई ही हों, वह अन्य किसी को भी राखी बाँधकर बहन का रिश्ता निभाती हैं।तो ये प्रथा इस देश में काफी प्रचलित है, और ये श्रावण पूर्णिमा का बहुत बड़ा त्यौहार है। आज ही के दिन यज्ञोपवीत बदला जाता है।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने की हमारी सदियों पुरानी परंपरा रही है। प्रत्येक पूर्णिमा किसी न किसी उत्सव के लिए समर्पित है। सबसे महत्वपूर्ण है कि आप जीवन का उत्सव मनाये। सभी भाईयों और बहनों को एक दूसरे के प्रति प्रेम  और कर्तव्य का पालन और रक्षा का दायित्व लेते हुए ढेर सारी शुभकामना के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाना चाहिए।

Rakshabandhan |  रक्षाबंधन-क्या-है । हम-रक्षाबंधन-क्यों-मनाते-हैं ।

राखी (रक्षाबंधन) का इतिहास और  कुछ अन्य तथ्य

राखी का त्योहार कब शुरू हुआ यह कोई नहीं जानता। लेकिन भविष्य पुराण में वर्णन मिलता है कि देव और दानवों में जब युद्ध शुरू हुआ तब दानव हावी होते नज़र आने लगे। भगवान इन्द्र घबरा कर बृहस्पति के पास गये। वहां बैठी इन्द्र की पत्नी इंद्राणी सब सुन रही थी। उन्होंने रेशम का धागा मन्त्रों की शक्ति से पवित्र करके अपने पति के हाथ पर बाँध दिया। संयोग से वह श्रावण पूर्णिमा का दिन था। लोगों का विश्वास है कि इन्द्र इस लड़ाई में इसी धागे की मन्त्र शक्ति से ही विजयी हुए थे। उसी दिन से श्रावण पूर्णिमा के दिन यह धागा बाँधने की प्रथा चली आ रही है। यह धागा धन, शक्ति, हर्ष और विजय देने में पूरी तरह समर्थ माना जाता है।

इतिहास मे कृष्ण और द्रौपदी की कहानी प्रसिद्ध है, जिसमे युद्ध के दौरान श्री कृष्ण की उंगली घायल हो गई थी, श्री कृष्ण की घायल उंगली को द्रौपदी ने अपनी साड़ी मे से एक टुकड़ा बाँध दिया था, और इस उपकार के बदले श्री कृष्ण ने द्रौपदी को किसी भी संकट मे द्रौपदी की सहायता करने का वचन दिया था। स्कन्ध पुराण, पद्मपुराण और श्रीमद्भागवत में वामनावतार नामक कथा में रक्षाबन्धन का प्रसंग मिलता है। कथा कुछ इस प्रकार है- दानवेन्द्र राजा बलि ने जब 100 यज्ञ पूर्ण कर स्वर्ग का राज्य छीनने का प्रयत्न किया तो इन्द्र आदि देवताओं ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की। तब भगवान वामन अवतार लेकर ब्राह्मण का वेष धारण कर राजा बलि से भिक्षा माँगने पहुँचे। गुरु के मना करने पर भी बलि ने तीन पग भूमि दान कर दी। भगवान ने तीन पग में सारा आकाश पाताल और धरती नापकर राजा बलि को रसातल में भेज दिया। इस प्रकार भगवान विष्णु द्वारा बलि राजा के अभिमान को चकनाचूर कर देने के कारण यह त्योहार बलेव नाम से भी प्रसिद्ध है। कहते हैं एक बार बाली रसातल में चला गया तब बलि ने अपनी भक्ति के बल से भगवान को रात-दिन अपने सामने रहने का वचन ले लिया। भगवान के घर न लौटने से परेशान लक्ष्मी जी को नारद जी ने एक उपाय बताया। उस उपाय का पालन करते हुए लक्ष्मी जी ने राजा बलि के पास जाकर उसे रक्षाबन्धन बांधकर अपना भाई बनाया और अपने पति भगवान बलि को अपने साथ ले आयीं। उस दिन श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि थी। विष्णु पुराण के एक प्रसंग में कहा गया है कि श्रावण की पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने हयग्रीव के रूप में अवतार लेकर वेदों को ब्रह्मा के लिये फिर से प्राप्त किया था। हयग्रीव को विद्या और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है।





Rakshabandhan | शुभ मुहूर्त 2019 । रक्षाबंधन क्या है । हम रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं । Rakshabandhan | शुभ मुहूर्त 2019 ।  रक्षाबंधन क्या है । हम रक्षाबंधन क्यों मनाते हैं । Reviewed by Dudidudex on August 14, 2019 Rating: 5
Powered by Blogger.